1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंची, 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंची, 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 09:32 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 12:20 am IST

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि 73 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मारने वालों की संख्या 1400 हो गयी है।

Coronavirus cases in Delhi till 15th June- India TV Hindi
Coronavirus cases in Delhi till 15th June Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 42829 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 1647 लोग संक्रमित पाए गए है। जबकि 73 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मारने वालों की संख्या 1400 हो गयी है। बीते 24 घंटे में 6105 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें से 1647 लोग पोजेटिव पाए गए। यानी 26.97% लोग पॉजिटिव पाए गए। ये पिछले 4 दिनों में पोजेटिव पाए जाने वालों की सबसे कम % है।

गृह मंत्री अमित शाह ने साथ सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर आप सरकार के साथ बैठक की। बैठक के बाद दिल्ली में सत्तारूढ़ आप और मुख्य विपक्षी भाजपा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को अलग रखकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। वहीं, महानगर में महामारी में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर प्रहार किया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बैठक का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि 20 जून से महानगर में कोरोना वायरस की जांच को बढ़ाकर रोजाना 18,000 जांच करने का फैसला किया गया है। सिंह ने कहा कि बैठक में फैसला किया गया कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में राजनीति को अलग रखना चाहिए। अस्पतालों में बेड की संख्या में वृद्धि पर भी चर्चा हुई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।