1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus: कहीं दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेडिंग तो नहीं? कल होगी आपदा प्रबंधन की बैठक

Coronavirus: कहीं दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेडिंग तो नहीं? कल होगी आपदा प्रबंधन की बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 05:09 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बाद अब कम्यूनिटी स्प्रेडिंग की आशंका जाहिर की जाने लगी है।

Coronavirus: दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेडिंग तो नहीं? कल होगी आपदा प्रबंधन की बैठक- India TV Hindi
Coronavirus: दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेडिंग तो नहीं? कल होगी आपदा प्रबंधन की बैठक Image Source : ANI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बाद अब कम्यूनिटी स्प्रेडिंग की आशंका जाहिर की जाने लगी है। इसी आशंका के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई है। यह जानकारी आज खुद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तरफ से दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक कल कोविड-19 के हालात को लेकर आयोजित की जाएगी। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कहीं कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेडिंग तो नहीं हुई है। अगर एक्सपर्टस की राय होगी कि दिल्ली में कम्यूनिटी स्प्रेडिंग हो चुकी है तो फिर हमारी रणनीति बदल जाएगी। मनीष सिसोदिया ने बताया कि वे भी कल होनेवाली इस बैठक में हिस्सा लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।