1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में अब कोरोना की जांच 2,400 रुपये में होगी, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट

दिल्ली में अब कोरोना की जांच 2,400 रुपये में होगी, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 11:07 pm IST

दिल्ली में अब करोना टेस्ट की कीमत सरकार ने घटा दी है। यह फैसला हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कोरोना टेस्ट की कीमत 2400 रुपये फिक्स करने को कहा है।

दिल्ली में अब कोरोना की जांच 2,400 रुपये में होगी, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में अब कोरोना की जांच 2,400 रुपये में होगी, 15 मिनट में आएगी रिपोर्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में अब करोना टेस्ट की कीमत सरकार ने घटा दी है। यह फैसला हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कोरोना टेस्ट की कीमत 2400 रुपये फिक्स करने को कहा है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए 18 जून से न्यू रैपिड एंटीजन मेथड के तहत कोरोना टेस्ट शुरू किया जा रहा है। इस मेथड के जरिए सिर्फ 15 से 20 मिनट में पता चल जाएगा कि रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव। इससे पहले कोरोना टेस्ट के लिए अभी तक 4500 रुपये देने पड़ते थे।

\

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने के गृह मंत्री अमित शाह के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने लिए गए जबकि 14 जून तक रोजाना 4,000 से 4,500 नमूनों की जांच हो रही थी। मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गृह मंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के सुझाव के बाद दिल्ली में कोविड-19 की जांच के लिए 2,400 रुपये कीमत निर्धारित की गयी है और अब ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी । 

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के 14 मई के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने एकत्र किए गए। अब तक 6510 नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है, बाकी रिपोर्ट 18 जून तक मिल जाएगी।’’ प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के निषिद्ध क्षेत्रों में संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का अभियान तेज किया गया है। दिल्ली के 242 निषिद्ध जोन में कुल 2,30,466 की आबादी में 15-16 जून के बीच 1,77,692 लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। बाकी लोगों का सर्वेक्षण 20 जून तक हो जाएगा ।

 दिल्ली में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने के लिए गृह मंत्री के निर्देश के बाद 18 जून से आईसीएमआर द्वारा मंजूर ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे किट प्रदान किए जाने में दिल्ली को प्राथमिकता दी जाएगी और राष्ट्रीय राजधानी में 169 केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। महामारी से निपटने की रणनीति के लिए रविवार को शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के मेयर तथा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं । (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।