1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग से ठगी: डिनर पर बुलाया, मोबाइल चुराया और फिर खाली कर दिया बैंक अकाउंट

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग से ठगी: डिनर पर बुलाया, मोबाइल चुराया और फिर खाली कर दिया बैंक अकाउंट

 Reported By: Kumar Sonu Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Aug 19, 2026 10:36 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 10:38 am IST

दिल्ली में डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी करने के आरोप में दो युवतियों को साउथ-वेस्ट साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली में बुजुर्ग को जाल में फंसाकर की ₹1.30 लाख की ठगी, 2 आरोपी लड़कियां अरेस्ट Image Source : REPORTER INPUT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिला साइबर थाना पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए ठगी और मोबाइल चोरी के मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़कियों की पहचान 26 वर्षीय ज्योत्सना और 21 वर्षीय मानसी के रूप में हुई है, जो दिल्ली की ही रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्योत्सना ने फर्जी पहचान से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई और फिर 67 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया। इस साजिश में ज्योत्सना ने अपनी सहेली मानसी को भी शामिल किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है।

क्या था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, ज्योत्सना ने फर्जी पहचान से डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई और 67 वर्षीय बुजुर्ग को इस ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया। इसके बाद ज्योत्सना ने अपनी साथी मानसी को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। योजना के तहत मानसी खुद को उस डेटिंग प्रोफाइल वाली महिला बताकर बुजुर्ग से मिलने के लिए राजी हो गई। 24 जुलाई को डिफेंस कॉलोनी के एक रेस्टोरेंट में दोनों लड़कियों ने बुजुर्ग के साथ डिनर किया। डिनर के बाद बुजुर्ग का मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने के बाद आरोपियों ने उनके बैंक खातों से UPI के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी की रकम पहले एक आरोपी के बैंक खाते में पहुंची और बाद में दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। इसके अलावा 90 हजार रुपये ATM से निकाले गए।

CCTV फुटेज से पकड़ी गईं आरोपी

पुलिस ने CCTV फुटेज में दोनों महिलाओं को रकम निकालते हुए देखा, जिससे जांच को अहम सुराग मिला। बैंकिंग ट्रेल, KYC दस्तावेज, CCTV और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक फर्जी डेटिंग ऐप प्रोफाइल बनाकर संपर्क करने और फिर दूसरी महिला को प्रोफाइल होल्डर बताकर सामने भेजने का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी 20 जुलाई और 24 जुलाई को पीड़ित से मिली थीं। पुलिस के अनुसार, चोरी किया गया मोबाइल फोन बाद में सबूत मिटाने के लिए नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।