1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल में Omicron के 68 मरीज उपचाराधीन, 40 को दी गई छुट्टी

दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल में Omicron के 68 मरीज उपचाराधीन, 40 को दी गई छुट्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 10:17 pm IST

दिल्ली में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने वाले मरीजों में अधिकतर ऐसे थे, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे, जबकि दो-तीन मरीजों में हल्के लक्षण थे। ओमिक्रॉन स्वरूप से ग्रसित किसी भी मरीज को अब तक ऑक्सीजन की मदद की जरूरत नहीं पड़ी है।

दिल्ली: एलएनजेपी...- India TV Hindi
दिल्ली: एलएनजेपी अस्पताल में Omicron के 68 मरीज उपचाराधीन, 40 को दी गई छुट्टी Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

Highlights

  • किसी भी मरीज को अब तक नहीं पड़ी ऑक्सीजन की जरूरत
  • आज Covid-19 के 20 मरीज हवाई अड्डे से अस्पताल लाए गए

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के 68 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 40 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि छुट्टी दिए जाने वाले मरीजों में अधिकतर ऐसे थे, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे, जबकि दो-तीन मरीजों में हल्के लक्षण थे।

उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन स्वरूप से ग्रसित किसी भी मरीज को अब तक ऑक्सीजन की मदद की जरूरत नहीं पड़ी है। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा, ''वर्तमान में ओमिक्रॉन के 68 मरीज भर्ती हैं। आज, कोविड-19 के 20 मरीज हवाई अड्डे से अस्पताल लाए गए हैं। 31 मरीज ऐसे हैं, जिनके जीनोम अनुक्रमण के नतीजों का इंतजार है।'' देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ओमिक्रॉन के अब तक 422 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इनमें से 130 लोग स्वस्थ हो गए हैं या विदेश जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।