1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दुष्कर्म का आरोपी अकील खान गिरफ्तार, बेटी पर एसिड अटैक की रची थी साजिश

दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दुष्कर्म का आरोपी अकील खान गिरफ्तार, बेटी पर एसिड अटैक की रची थी साजिश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 31, 2025 07:31 am IST,  Updated : Nov 01, 2025 01:43 pm IST

दिल्ली एसिड अटैक मामले में अपनी ही बेटी पर एसिड अटैक की साजिश रचने के आरोपी अकील खान को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया है। वह जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा था।

बेटी पर एसिड अटैक की साजिश रचने वाला बाप गिरफ्तार- India TV Hindi
बेटी पर एसिड अटैक की साजिश रचने वाला बाप गिरफ्तार Image Source : ANI/FILE PHOTO

दिल्ली एसिड अटैक मामले में दुष्कर्म के आरोपी और वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद अकील खान को अपनी ही बेटी पर एसिड अटैक की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अकील को दो दिन पहले भलस्वा डेयरी थाने ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। आज, अदालत से अनुमति मिलने के बाद, उत्तर पश्चिम जिले के भारत नगर थाने की पुलिस उससे पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल गई और बाद में पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

झूठी निकली थी एसिड अटैक की कहानी

लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कथित एसिड हमले में 20 वर्षीय युवती के झुलसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा था, "जांच के दौरान पता चला कि यह कहानी काफी हद तक झूठी है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। पुलिस का कहना था कि यह एक साजिश के तहत किया गया था और इसका उद्देश्य लड़की के पिता को मामले से बचाना था। पुलिस ने आगे बताया कि हमने छात्रा के पिता अकील खान को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ झूठे एसिड अटैक का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने बताया, जैसे ही हमें एसिड अटैक की सूचना मिली, हमने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जिसमें पता चला कि पीड़िता छात्रा के पिता पर दो दिन पहले एक महिला ने आरोप लगाया था, और यह सब उस महिला के पति को फंसाने के लिए किया गया था। शिकायत में महिला के पति और लड़की के दो रिश्तेदारों के नाम थे। उन रिश्तेदारों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है, और एक प्लॉट के विवाद में उन्होंने उस प्लॉट पर मालिकाना हक़ रखने वाली एक महिला पर एसिड फेंक दिया।

पुलिस ने कहा कि यह सब एक साज़िश का हिस्सा था, और इसका एक ही मकसद था लड़की के पिता को उस केस से बचाना। उसने उस पति की पत्नी का भी शोषण किया, जिसका नाम शिकायत में दर्ज है। छात्रा का इलाज पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट-एएनआई)


ये भी पढ़ें:

बेंगलुरु: युवक की मौत को पहले रोड एक्सीडेंट माना गया, जब CCTV मिला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।