1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की एयर क्वालिटी में जबरदस्त सुधार, AQI पहुंचा 97; बारिश और तेज हवाओं ने किया कमाल

दिल्ली की एयर क्वालिटी में जबरदस्त सुधार, AQI पहुंचा 97; बारिश और तेज हवाओं ने किया कमाल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 16, 2026 11:59 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 11:59 am IST

दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार आया है। यहां रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा तेज हवाएं भी एक्यूआई में हुई गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं।

दिल्ली की एयर क्वालिटी में हुआ सुधार।- India TV Hindi
दिल्ली की एयर क्वालिटी में हुआ सुधार। Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। इस बारिश का दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी पर अच्छा असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुए बारिश के एक दिन बाद सोमवार को एयर क्वालिटी में सुधार देखा गया। दिल्ली की एयर क्वालिटी अब 'संतोषजनक' श्रेणी में आ गई है। दिल्ली का एक्यूआई सोमवार को 97 दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली के तापमान में बारिश के बाद से गिरावट भी दर्ज की गई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश

राजधानी दिल्ली में तापमान की बात करें तो यहां स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 16.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है; रिज में 15.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है; और आयानगर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम संबंधी अवलोकन के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की संचयी वर्षा के आंकड़ों में सफदरजंग में 0.4 मिमी, लोधी रोड में 0.5 मिमी और आयानगर में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम और रिज में नगण्य वर्षा हुई।

एयर क्वालिटी में आया सुधार

बारिश के बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी में भी सुधार हुआ और यह 97 हो गई। यदि सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI 'संतोषजनक' श्रेणी में बना रहता है, तो यह इस वर्ष का पहला दिन होगा जब दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में आएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

यह भी पढ़ें-

महिला ने कार में घुसकर 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़, कई दिन से फरार था ठगी का आरोपी; मिलते ही टूट पड़े लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।