1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मनीष सिसोदिया को करना था आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, गिरफ्तारी के बाद बढ़ा दिल्लीवालों का इंतजार

मनीष सिसोदिया को करना था आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन, गिरफ्तारी के बाद बढ़ा दिल्लीवालों का इंतजार

 Published : Feb 28, 2023 08:44 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 08:44 pm IST

आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम को पूरा करने की समय अवधि 45 दिनों की निर्धारित की गई थी। फिर इस समय अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था लेकिन अभी भी आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

ashram flyover- India TV Hindi
आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से लगा जाम Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर बहुत ट्रैफिक रहता है। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे से जोड़ने के लिए इसके विस्तार का काम एक जनवरी से चल रहा है। आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम को पूरा करने की समय अवधि 45 दिनों की निर्धारित की गई थी। फिर इस समय अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था लेकिन अभी भी आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बादउद्घाटन को लेकर असमंजस

वहीं, आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के बाद इसका उद्घाटन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को करना था। अब उनकी गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद इसके उद्घाटन की स्थिति को लेकर भी असमंजस बना हुआ है, फिलहाल इस फ्लाईओवर के अभी तक चालू ना होने से दिल्ली नोएडा, दिल्ली मथुरा मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

डेडलाइन निकल जाने के 13 दिन बाद भी चल रहा काम
गौरतलब है कि दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम के लिए इसको बंद कर दिया गया था। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद जाने-आने वाले रुट पर ट्रैफिक का काफी दबाव बढ़ गया है, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने की समय सीमा 15 फरवरी निर्धारित की गई थी, उसके बाद इस समय सीमा को 28 फरवरी तक बढ़ा भी दिया गया था। लेकिन आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम की समय सीमा बढ़ा देने के बाद भी आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है।

जाम के झाम से लोग परेशान
डेडलाइन निकल जाने के 13 दिन बाद भी इस फ्लाईओवर पर लगातार काम चल ही रहा है और लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से सबसे ज्यादा असर दिल्ली नोएडा मार्ग और दिल्ली मथुरा मार्ग पर चलने वाले ट्रैफिक पर पड़ा है। इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम को पूरा होने में अभी 10 से 12 दिन का समय और लग सकता है। क्योंकि आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का कार्य पूरा हो चुका है। इस फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के बाद सड़क के छोटे-छोटे कार्य अभी रह गए हैं जैसे लाइटिंग रेलिंग आदि का कार्य इस फ्लाईओवर पर अभी चल रहा है, जिसे पूरा होने में अभी कुछ समय और लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।