1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव: जब प्रचार के दौरान केजरीवाल ने खाया 'वेज मोमो', देखें Video

दिल्ली चुनाव: जब प्रचार के दौरान केजरीवाल ने खाया 'वेज मोमो', देखें Video

 Published : Jan 20, 2025 06:44 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 11:10 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सड़क किनारे एक दुकान पर रुक कर 'वेज मोमो' खाया।

मोमो की दुकान पर केजरीवाल।- India TV Hindi
मोमो की दुकान पर केजरीवाल। Image Source : X (@AAP)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग का समय धीरे-धीरे करीब आता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केजरीवाल रविवार को भी चुनाव प्रचार करते दिखे। इस दौरान केजरीवाल सड़क किनारे एक दुकान पर 'वेज मोमो' का स्वाद लेने के लिए भी रुके।

AAP ने शेयर किया वीडियो

आम आदमी पार्टी ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के बीच स्टीम्ड मोमो खा रहे हैं। जब विक्रेता ने केजरीवाल से पूछा कि चटनी खाते हो?’ तो उन्होंने कहा नहीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए AAP ने लिखा- "दिल्लीवालों और मोमो का रिश्ता थोड़ा गहरा है। नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो वाले भाई ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को रोककर खिलाये मोमो।"

नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित से है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से साल 2013 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

कब है दिल्ली में चुनाव?

दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: केजरीवाल, आतिशी सहित 40 नेता करेंगे प्रचार, AAP के स्टार प्रचारकों की देखें लिस्ट

2024 में पुलिस ने दिल्ली से भगाए 1100 से ज्यादा लोग, नहीं सुधरे तो अगला नंबर आपका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।