1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनावः राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये चैलेंज, बीजेपी पर भी बोला जुबानी हमला

दिल्ली चुनावः राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये चैलेंज, बीजेपी पर भी बोला जुबानी हमला

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 30, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 05:09 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी हिंसा और नफरत फैलती है। जब यहां दंगे हुए दिल्ली में लोगों को मारा गया। केजरीवाल और उनके पार्टी के लोग आपके पास नहीं आए थे। यह इनकी सच्चाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : X@INCINDIA

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बादली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले अरविंद केजरीवाल आए थे। मुझे याद है वह बिजली के खंबे पर चढ़ गए थे। छोटी सी गाड़ी में घूमते थे। आज वही केजरीवाल ऑटोमेटिक गाड़ी में चलते हैं। शीशमहल में रहते है।

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दिया ये चैलेंज

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले उन्होंने कहा था कि यमुना में जाकर नहाउंगा। यमुना का पानी पियूंगा। मैं चैलेंज देता हूं आपको केजरीवाल जी आप दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाते हो,  यमुना का पानी छोड़ो यहां जो पानी मिल रहा है उसी को पीकर दिखा दो। 

केजरीवाल पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी झूठ बोलते हैं वैसे केजरीवाल भी झूठ बोलते हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। शायद केजरीवाल मोदी से भी ज्यादा चालाक हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बीजेपी से नहीं डरता। मेरा घर छीन लिया। सरकारी घर जो था वह छीन लिया। मैंने उनको चाबी दे दी और मैंने कहा मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए। हम लोग मर जाएंगे लेकिन उनके साथ समझौता नहीं कर सकते। 

बीजेपी पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

बीजेपी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात लोग नहीं सुनना चाहते। उन्होंने कहा कि एक विचारधारा जनता को बांटने का काम करती है और दूसरी विचारधारा संविधान की रक्षा करती है। हमारे जो सबसे बड़े नेता थे महात्मा गांधी। उनकी हत्या की गई थी। हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह नफरत के खिलाफ खड़े थे। भाईचारे के लिए लड़ रहे थे। हिंदू मुसलमान सिख इसाई सबको जोड़ने का काम कर रहे थे। इसीलिए उनकी छाती में तीन गोली मारी गई थी। जिसने गोली मारी थी उसकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है। आप सब जानते हैं राहुल गांधी और कांग्रेस बीजेपी के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगी। 

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़कर संविधान दिया है। ये देश भाईचारे का देश है। बीजेपी के लोग चाहते है कि जनता एक दूसरे से लड़े और जब जनता लड़ती है तो बंट जाती है। इसके बाद पीएम मोदी आपका धन अंबानी और अडाणी को दे देते है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।