दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 सालों बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने वाली है। 48 सीटों पर भाजपा ने तो 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज क है। बता दें कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके लिए सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि किन 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।
इन 22 सीटों पर जीती आम आदमी पार्टी
- बुराड़ी- संजीव झा
- किराड़ी- अनिल झा
- सुल्तानपुरी माजरा- मुकेश कुमार अहलावत
- सदर बाजार- सोम दत्त
- चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी
- मटिया महल- आले मोहम्मद इकबाल
- बल्लीमारन- इमरान हुसैन
- करोल बाग- विशेष रवि
- पटेल नगर- प्रवेश रत्न
- तिलक नगर- जरनैल सिंह
- दिल्ली कैंट- वीरेंदर सिंह कदियान
- देवली- प्रेम चौहान
- अंबेडकरनगर- अजय दत्त
- कालकाजी- आतिशी
- तुगलकाबाद- सहीराम
- बदरपुर- राम सिंह नेताजी
- ओखला- अमानतुल्लाह खान
- कोंडली- कुलदीप कुमार
- सीमापुरी- वीर सिंह ढिंगन
- सीलमपुर- चौधरी जुबैर अहमद
- बाबरपुर- गोपाल राय
- गोकलपुरी- सुरेंद्र कुमार