1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Chunav Manch: दिल्ली में तीन कौन से काम नहीं कर पाई AAP सरकार? चुनाव मंच पर सत्येंद्र जैन ने बताया

Chunav Manch: दिल्ली में तीन कौन से काम नहीं कर पाई AAP सरकार? चुनाव मंच पर सत्येंद्र जैन ने बताया

 Published : Jan 25, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 05:23 pm IST

इंडिया टीवी के खास कॉन्क्लेव 'चुनाव मंच' पर कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। चुनाव मंच में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बात हो रही है। जनता से जुड़े सवाल दिल्ली के नेताओं से पूछे जा रहे हैं।

चुनाव मंच के कार्यक्रम में सतेंद्र जैन- India TV Hindi
चुनाव मंच के कार्यक्रम में सतेंद्र जैन Image Source : INDIA TV

Chunav Manch: दिल्ली में फरवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव को लेकर नेताओं में बयानबाजी का दौर चल रहा है। इस बीच, इंडिया टीवी के खास कॉन्क्लेव 'चुनाव मंच' में सियासत के कई दिग्गज नेता हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव मंच के कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इंडिया टीवी के सवालों के जवाब दिए। 

ये तीन काम नहीं कर पाई AAP सरकार

सत्येंद्र जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में तीन चीजों पर काम नहीं कर पाई है। इनमें वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए है। दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास नहीं बना पाए हैं। दिल्ली की आम जनता को 24 घंटे पानी की सप्लाइ नहीं कर पाए हैं। आम आदमी पार्टी सरकार इन तीनों मुद्दों को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

बजट का 50 प्रतिशत इन चीजों में होता है खर्च

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एजूकेशन, हेल्थ सिक्योरिटी, सोशल सिक्योरिटी में अपने बजट का 50 प्रतिशत खर्च करती है। ये ऐसी सरकार है जो आम जनता के भले के लिए काम करती है।

क्यों दी जानी चाहिए मुफ्त की रेवड़ी?

सत्येंद्र जैन ने कहा कि फ्री क्वालिटी एजूकेशन, फ्री हेल्थ केयर और सोशल सिक्योरिटी को मुफ्त में देना यदि मुफ्त की रेवड़ी है तो देश कभी डेवलप्ड कंट्री नहीं बन सकता है। आम जनता के लिए ये सब फ्री में देना सरकार की जिम्मेदारी है। 

जेल में डालकर दिल्ली के काम को किया गया प्रभावित

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि उन्हें जेल में डालकर केंद्र सरकार ने दिल्ली के काम को प्रभावित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वह ढाई साल जेल में रहे। इस दौरान वह दिल्ली सरकार के कामों को याद कर रहे थे।

कांग्रेस के लोगों को नहीं डालते जेल में

सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन लोगों ने कांग्रेस के लोगों को जेल में नहीं डाला है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को चुन-चुन कर जेल में डाला है। मनीष सिसोदिया जैसे नेता मिलना बहुत मुश्किल हैं।

70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। दिल्ली में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लड़ाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी चुनाव लड़ रही है। हालांकि, दिल्ली में प्रमुख लड़ाई दो ही पार्टियों के बीच है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।