1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बना रही प्लान, केजरीवाल को दो पूर्व विधायकों ने दिया झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बना रही प्लान, केजरीवाल को दो पूर्व विधायकों ने दिया झटका

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 24, 2024 06:50 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 08:50 am IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी है, इससे पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस अब चुनाव के लिए प्लान बना रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव Image Source : ANI IMAGE

दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आप के दो पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक आसिम अहमद खान और देवेंद्र सहरावत सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के संबंध में सोमवार को एक बैठक आयोजित की। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेन्द्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी ने घोषणापत्र में क्या शामिल किया जाना चाहिए, इस पर लोगों से बातचीत की है।

वादा ऐसा करो जो निभा सको-कांग्रेस

यादव ने कहा कि कांग्रेस यह कहती आ रही है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर झूठे वादों से दिल्ली की जनता को गुमराह कर रही है। यादव ने कहा, "हमारा मानना है कि केवल वही वादे किए जाने चाहिए जिन्हें पूरा किया जा सके। कांग्रेस केवल बातें करने में विश्वास नहीं रखती।" 

यादव ने आरोप लगाया, "दोनों पार्टियां विधानसभा चुनावों को देखते हुए खोखले वादे और बयानबाजी कर रही हैं, हालांकि दिल्लीवासी इस बार उनके झांसे में नहीं आएंगे, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में भाजपा और ‘आप’ का इतिहास भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और अधूरे वादों का रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संसद में बाबासाहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों और 'ब्लॉक' में पदयात्रा करेंगे। उन्होंने शाह के इस्तीफे और तत्काल माफी की मांग की। 

कांग्रेस कर सकती है ये वादा

 पार्टी अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और 400 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा शामिल कर सकती है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने घोषणापत्र में क्या शामिल किया जाना चाहिए, इस पर लोगों से बातचीत की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।