1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कौन होगा दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष? CM रेखा गुप्ता रखेंगी इस नेता के नाम का प्रस्ताव

कौन होगा दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष? CM रेखा गुप्ता रखेंगी इस नेता के नाम का प्रस्ताव

 Published : Feb 26, 2025 07:33 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 08:36 pm IST

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर फैसला हो गया है। CM रेखा गुप्ता आगामी 27 फरवरी को रखेंगी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नाम का प्रस्ताव रखेंगी।

दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर फैसला।- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर फैसला। Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार का गठन हो चुका है। नई सरकार के पहले विधानसभ सत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के लिए ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भी नाम सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का नाम प्रस्तावित करेंगी। इस पद के लिए मैदान में कोई और उम्मीदवार नहीं है।

27 फरवरी को रखा जाएगा प्रस्ताव

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आगामी 27 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के मुताबिक, मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश होंगे। पहला प्रस्ताव सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी जिसका समर्थन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे। वहीं, विधायक अनिल कुमार शर्मा दूसरा प्रस्ताव पेश करेंगे और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट?

मोहन सिंह बिष्ट छह बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था। इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। वह इस सीट से पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे। बिष्ट 2020 में फिर से करावल नगर सीट से जीते। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट, भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

दिल्ली: MCD सदन में भिड़े AAP और BJP सदस्य, टेबल पर चढ़े, जमकर किया हंगामा-देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।