1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो रहा है

CCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो रहा है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2021 10:33 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 01:13 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि उन्हें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील सीसीटीवी के मामलों में शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

CCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो र- India TV Hindi
CCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो रहा है Image Source : PTI

नई दिल्ली: सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली ने दुनिया के बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया है कि उन्हें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि दिल्ली ने प्रति वर्ग मील सीसीटीवी के मामलों में शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली में प्रति वर्ग मील में 1826 सीसीटीवी कैमरे हैं जबकि लंदन में प्रति वर्गमील क्षेत्र में 1138 सीसीटीवी कैमरे हैं। अरविंद केजरीवाल ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में काम करनेवाले हमारे अधिकारियों और इंजीनियरों ने इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 

CCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो र
Image Source : TWITTERCCTV के मामलों में दिल्ली ने शंघाई, न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा, केजरीवाल ने कहा-गर्व महसूस हो रहा है

आपको बता दें कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद से ही सीसीटीवी को लगाने को लेकर सरकार की ओर से पहल शुरू की गई थी। सीसीटीवी से जहां अपराध रोकने और अपराधियों की पहचान में कामयाबी मिली वहीं काफी हद तक पुलिस महकमे को अपने रोजमर्रा के कामों में भी सहूलियत मिलने लगी। धीरे-धीरे दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी और आज दुनिया के बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रति वर्ग मील दायरे में सीसीटीवी की संख्या में यह शिखर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।