1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुआवजे का ऐलान, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ'

दिल्ली ब्लास्ट मामले में मुआवजे का ऐलान, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ'

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 11, 2025 09:23 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 09:27 pm IST

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।

Rekha Gupta, cm delhi- India TV Hindi
रेखा गुप्ता, सीएम, दिल्ली Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट में पीड़ित परिवारों के लिए दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से अपंग हुए लोगों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये की मदद दी जाएगी। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुआवजे का ऐलान किया।

इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध 

 रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में  कहा कि दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। 

मृतक के परिवारों को 10 लाख, घायलों को 2 लाख

दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।

दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

बता दें कि कल शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही कार में हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।