1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कनॉट प्लेस में कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या, फूड डिलीवरी वालों से हुआ था विवाद

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या, फूड डिलीवरी वालों से हुआ था विवाद

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 04, 2026 08:54 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 09:25 am IST

दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कनॉट प्लेस में कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी का फूड डिलीवरी करने वालों से विवाद हुआ था।

Delhi rajeev chowk murder- India TV Hindi
दिल्ली में कारोबारी की हत्या। Image Source : REPORTER

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अपराध की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) में 36 वर्षीय कारोबारी की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बता दें कि राजीव चौक या कनॉट प्लेस राजधानी दिल्ली के सबसे पॉश और व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है। यहां हत्या की वारदात ने हर किसी को दहला कर रख दिया है।

फूड डिलीवरी करने वालों से हुआ था विवाद

दिल्ली के राजीव चौक में जिस 36 वर्षीय कारोबारी की हत्या की गई उसकी पहचान शिवम गुप्ता के रूप में की गई है। ये पूरी घटना घटना 3 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवम गुप्ता कनॉट प्लेस में पार्टी के लिए गया था लेकिन कनॉट प्लेस में उसका विवाद फूड डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉयज के साथ हो गया इसके बाद आरोपियों ने शिवम गुप्ता के सर पर हेलमेट से कई बार किया। 

17 दिन बाद हो गई मौत

कारोबारी शिवम गुप्ता को पहले घायल हालत में एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसे इसके बाद आरएमएल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन तकरीबन 17 दिन बाद बीते 19 जनवरी को शिवम गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवम दो जनवर को एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में एक पार्टी में गया था। रेस्तरां से बाहर आकर उसने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास कंपनी के एक प्रतिनिधि से पानी मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने उसे हेलमेट से मारा और उसके दो साथियों (कंपनी के प्रतिनिधि) ने उसे घूंसे मारे और पैर से मारा।

दो लोगों की गिरफ्तारी की खबर

पुलिस ने जानकारी दी है कि शुरू में इस मामले में BNS की धारा 110 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा है कि जांच के आगे बढ़ने पर अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में खौफनाक वारदात! बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज था नाबालिग, युवक की चाकू मारकर की हत्या

दिल्ली: पिता ने 14 साल की बेटी से कई बार रेप किया, मकान मालिक के साथ पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।