1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में खौफनाक वारदात! बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज था नाबालिग, युवक की चाकू मारकर की हत्या

दिल्ली में खौफनाक वारदात! बहन के साथ प्रेम प्रसंग से नाराज था नाबालिग, युवक की चाकू मारकर की हत्या

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 03, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 05:16 pm IST

दिल्ली में एक नाबालिग ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी बहन के साथ मृतक युवक के प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहा था। इसी विवाद में उसने युवक की हत्या कर दी।

नाबालिग ने की युवक की...- India TV Hindi
नाबालिग ने की युवक की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच सोमवार रात को एक नाबालिग ने विवाद के दौरान युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। वहीं घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नाबालिग की बहन के साथ मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर आरोपी काफी नाराज था और सोमवार रात उसने विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

प्रेम प्रसंग से नाराज था नाबालिग

दरअसल, दिल्ली के तिलक नगर इलाके में युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नाबालिग, मृतक के अपनी बहन से कथित संबंधों को लेकर नाराज था। यह घटना थाना तिलक नगर क्षेत्र के 80 गज इलाके में सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने शिवम (20) पर चाकू से कई वार हमला कर दिया। घायल शिवम को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बरामद किया चाकू

वहीं घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतक के अपनी बहन से कथित संबंधों को लेकर लंबे समय से नाराज था। इसी रंजिश के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई और आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

पति ने रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने की हत्या, YouTube से सीखा मर्डर का तरीका

VIDEO: अस्पताल के बेड पर ही बाल कटवाने लगा मरीज, विरोध करने पर कहा- 'अपने बेड पर कटवा रहा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।