1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार कार का कहर, चपेट में आई महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार कार का कहर, चपेट में आई महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा

 Reported By: Kumar Sonu Written By: India TV Delhi Bureau Desk
 Published : Aug 11, 2026 08:28 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 08:28 pm IST

दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका है। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कथित कार चालक को हिरासत में लिया है।

Delhi Cantt Road Accident- India TV Hindi
दिल्ली कैंट में कार की टक्कर से महिला की मौत Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली कैंट इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सड़क पर जा रही महिला अचानक एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान ईस्ट मेहराम नगर में रहने वाली जयवंती के रूप में हुई है, जो लोगों के घर का काम करके अपना जीवन यापन कर रही थीं। पुलिस ने कथित कार चालक को पकड़ लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस को PCR कॉल से मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली कैंट थाना पुलिस को सड़क हादसे की PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल महिला को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घरों में काम करके पेट पालती थी मृतका

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतका की पहचान जयवंती (48) के रूप में हुई है। वह ईस्ट मेहराम नगर की रहने वाली थीं और घरों में काम करके अपना गुजर-बसर करती थीं। जांच में सामने आया कि जयवंती सड़क पर थीं, तभी अचानक एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

ड्राइवर पुलिस हिरासत में

हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कथित कार चालक को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान दीपक (38) के रूप में हुई है, जो प्रताप नगर, मंडोली, नई दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दिल्ली के नरेला इलाके में भी हुआ था हादसा 

इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दर्दनाक घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। मामुरपुर के मुख्य मार्ग पर एक लग्जरी मर्सिडीज कार और वैगनआर के बीच आमने-साने की जोरदार भिड़त हो गई। इसमें अनियंत्रित होकर वैगनआर कार पीछे की ओर उछल गई और पास में खड़ी एक तिपहिया लोड़िंग वैन से जा कर टकराई। मामुरपुर क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय महिला उर्मिला भी वाहनों की इस चपेट में आ गईं। वाहनों के बीच बुरी तरह से फंसी उर्मिला ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन वो खुद को बचा नहीं पायीं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में करोड़ों की मेडिकल मशीनें बेकार, कहीं स्टाफ नहीं तो कहीं मशीनें खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।