1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में भव्य तरीके से मनाया जाएगा छठ पूजा, केजरीवाल ने बिहार-यूपी के लोगों के लिए खोला दिल

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में भव्य तरीके से मनाया जाएगा छठ पूजा, केजरीवाल ने बिहार-यूपी के लोगों के लिए खोला दिल

 Published : Oct 21, 2022 08:18 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 08:18 pm IST

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री छठ पूजा को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। दिल्ली के 1100 स्थानों पूजा करने के लिए घाट बनाए जाएंगे। केजरीवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है।

Chhath Puja in Delhi- India TV Hindi
Chhath Puja in Delhi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • एलईडी सिस्टम पर प्रदर्शित किए जाएं
  • सीडीवी की तैनाती सहित सभी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं
  • एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में रहने वाले यूपी-बिहार के लाखों लोगों की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को आदेश दिए गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी 

इस बारे में राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि, छठी मईया के आशीर्वाद से हम इस बार दिल्ली में सभी 1100 घाटों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन सुनिश्चितकरेंगे। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के आयोजन लिए एक प्रस्ताव भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि यमुना नदी में कोई भी प्रदूषणकारी सामग्री विसर्जित न हो, इसके लिए अतिरिक्त उपाय किये जाएं। एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए साइट पर बैनर, पोस्टर, ऑडियो संदेश, सीडीवी की तैनाती सहित सभी उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

1100 स्थानों पर बनाया गया है घाट 
प्रदूषण की सम्भावना को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा इससे पहले, यमुना नदी के पास पूजा घाटों के निर्माण और ऐसे घाटों पर भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले सामग्री के बारे में चिंता व्यक्त की थी। छठ पूजा का त्योहार पारंपरिक रूप से दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1100 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि यमुना नदी के सभी छठ घाटों पर अन्य सामान्य संदेशों के अलावा यमुना नदी की सफाई के लिए दिशानिदेशरें का पालन करने के संदेश भी एलईडी सिस्टम पर प्रदर्शित किए जाएं।

जानें कब से शुरु होगा ये महापर्व 

  • पहला दिन- नहाय खाय ( 28 अक्टूबर)
  • दूसरा दिन- खरना (29 अक्टूबर)
  • तीसरा दिन- छठ पूजा, पहला अर्घ्य (30 अक्टूबर)
  • चौथा दिन- पारण, सुबह का अर्घ्य (31 अक्टूबर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।