1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi CM Announcement: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली CM, पहली बार बनी हैं विधायक

Delhi CM Announcement: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली CM, पहली बार बनी हैं विधायक

 Updated : Feb 19, 2025 11:55 pm IST

Delhi CM Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और बीजेपी आज मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी।

BJP- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : PTI

Delhi CM Announcement: BJP की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Delhi CM news live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली CM, पहली बार बनी हैं विधायक

    भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'एक टीम के रूप में दिल्ली का संकल्प पूरा करेंगे'

    दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा विधायक शिखा राय ने कहा, 'हमारी पार्टी का नेतृत्व सर्वश्रेष्ठ निर्णय करना जानता है और सर्वश्रेष्ठ निर्णय ही होगा और हम सब एक टीम के रूप में दिल्ली का संकल्प पूरा करेंगे।' (ANI)

  • 7:21 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी'

    दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'आपको अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी।' (ANI)

  • 7:20 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बांसुरी स्वराज बीजेपी कार्यालय पहुंचीं

    भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पार्टी कार्यालय पहुंचीं।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बीजेपी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक

    दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। (ANI)

  • 6:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बैजयंत पांडा बीजेपी दफ्तर पहुंचे

    दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। (ANI)

  • 5:32 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अबसे थोड़ी ही देर में होगा सीएम के नाम का ऐलान

    दिल्ली के अगले सीएम के नाम का ऐलान अब से थोड़ी ही देर में हो जाएगा। इसके पहले BJP ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और ढोल बजाया जा रहा है।

  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    'अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है'

    भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा, 'विधायक आपस में निर्णय करेंगे और विधायक दल का जो निर्णय होगा उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।' (ANI)

  • 4:30 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    RSS कार्यालय पहुंचे नड्डा, शाह और राजनाथ

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह RSS दफ्तर पहुंचे हैं।

  • 4:22 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    दिल्ली एक नए युग में प्रवेश करेगी- अजय आलोक

    दिल्ली में सीएम के नाम के ऐलान पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कल एक नई सुबह के साथ दिल्ली एक नए युग में प्रवेश करेगी और बीजेपी एक नए चेहरे, रंग, तेवर और प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली को वास्तव में देश की राजधानी की तरह विकसित किया जाएगा।

  • 4:14 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शपथ में आएंगे ये लोग

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व, ऑटो-रिक्शा चालक, मजदूर और नागरिक समाज के कुछ जाने-माने लोग कल शपथ समारोह में शामिल होंगे।

  • 4:13 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शाम 7 बजे होगी CM की घोषणा

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी दी है कि आज शाम 7 बजे पार्टी के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने के लिए आएंगे और वे सीएम के नाम की घोषणा करेंगे।

     

  • 4:06 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    विधायक अनिल गोयल RSS मुख्यालय पहुंचे

    दिल्ली की कृष्णा नगर से भाजपा के विधायक अनिल गोयल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के मुख्यालय पहुंच गए हैं।

  • 4:00 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    शाम 7 बजे दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में होगी विधायक दल की बैठक

    आज शाम 7 बजे दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में विधायक दल की बैठक होगी। 

  • 3:31 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे यूपी के सीएम योगी

    शपथ ग्रहण में यूपी के सीएम योगी शामिल नहीं होंगे। हालांकि सीएम योगी ने दिल्ली जीत की बधाई दी है और यूपी विधानसभा में कल बजट पेश होने के कारण शपथ में नहीं आ पाने की अनुमति भी मांगी है। जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ को शपथ में नहीं शामिल होने की अनुमति दी है।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक

    बीजेपी संसदीय बोर्ड ने आज शाम होनेवाली विधायक दल की बैठक के लिए रवि शंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को बीजेपी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल 12.30 बजे दिल्ली के नए सीएम शपथ लेंगे

    दिल्ली के नए सीएम कल दोपहर 12.30 बजे शपथ लेंगे। पीएम मोदी 12 बजकर 25 मिनट पर समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उनके पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

    कल 12.30 बजे दिल्ली के नए सीएम शपथ लेंगे
    Image Source : INDIA TVकल 12.30 बजे दिल्ली के नए सीएम शपथ लेंगे

  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: स्पेशल सीपी

    स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) रविन्द्र सिंह यादव ने बताया, "कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। पुलिस भी अपनी तरफ से सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर तैयारी कर रही है। लगभग 15 DCPs जोन के आधार पर होंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए अलग-अलग अधिकारी होंगे। समारोह का प्रबंधकों और प्रशासन के साथ हमारी बैठक हुई है।"

  • 1:39 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। जेडीयू की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मुंगेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजव उर्फ लल्लन सिंह पार्टी की तरफ से होंगे शामिल।

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के नाम पर चर्चा

    सूत्रों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के नाम पर चर्चा हुई। साथ ही पंजाबी और वैश्य नाम देने पर भी चर्चा हुई। आज शाम विधायक दल की बैठक में लगेगी सीएम के नाम पर मुहर।

  • 1:01 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म

    बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। अब दो केंद्रीय मंत्रियों को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया जाएगा।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण भेजा गया है 

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शाम 7 बजे विधायकों को बैठक में बुलाया गया

    बीजेपी विधायक दल की आज शाम 7.30 बजे से बैठक शुरू होगी। विधायकों को शाम सात बजे तक बैठक के लिए पहुंचने को कहा गया है।

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल को भी शपथ समारोह का निमंत्रण भेजेगी बीजेपी

    शुक्रवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल को भी बीजेपी निमंत्रण भेजेगी।

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है।

  • 11:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    थोड़ी देर में शुरू होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक

    भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू होगी। इस बैठक के बाद दिल्ली विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

     

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल दोपहर 12 बजे होगा शपथ ग्रहण, भेजे जा रहे हैं निमंत्रण पत्र

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कल दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र लोगों को भेजा जा रहा है।

     

  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली बीजेपी कार्यालय में भी तैयारियां तेज

    कल 20 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय में तैयारियां चल रही हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

  • 10:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दूसरी बार शपथ ग्रहण का समय बदला

    अब शपथ ग्रहण शुक्रवार (20 फरवरी) की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा। शुरुआत में 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे समारोह का समय तय किया था, जिसे बदलकर सुबह 11.00 बजे कर दिया गया था। अब दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला गया है।

     

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    12 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक

    दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर तो विधायक दल की बैठक में लगेगी लेकिन उससे पहले दोपहर 12 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी। 

  • 10:20 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर रिलीज किया

    शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले दिल्ली बीजेपी ने एक पोस्टर रिलीज किया है। इसमें लिखा है-'दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे।आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !'

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई रास्ते डायवर्ट

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। समारोह में कई वीवीआईपी और वीआईपी लोग शामिल होने के चलते उठाया जाएगा कदम। सुबह 7:00 से शाम 4:00 तक यह रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। बह 7:00 से शाम 4:00 तक यह रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। बीएसजेड मार्ग ( ITO से दिल्ली गेट , JLN मार्ग ( दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक ), अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड से कमला मार्किट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कीमान गेट, अजमेरी गेट से कमला मार्किट तक कई सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भाजपा नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने  रामलीला मैदान में दिल्ली की नयी सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। 

     

  • 7:41 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। यह समारोह शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है और इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

     

  • 7:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रामलीला मैदान में 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने आगे बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दिन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी। 

  • 7:19 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

    बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज सीएम के नाम पर मुहर लग जाएग। वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    चौंकाने वाला फैसला ले सकती है बीजेपी

    चुनावों में जीत हासिल करने के बाद सीएम पद का नाम तय करने में अब बीजेपी वक्त लेती है। 2014 में देवेंद्र फडणवीस, 2017 में योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान इसका उदाहरण है।

     

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।