1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CM रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला? दिल्ली जाने का आदेश किसने दिया? आरोपी ने लिया 'भैरों बाबा' का नाम

CM रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला? दिल्ली जाने का आदेश किसने दिया? आरोपी ने लिया 'भैरों बाबा' का नाम

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 21, 2025 09:15 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 09:15 am IST

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भगवान शिव ने भैरव स्वरूप में उसे दर्शन दिया और दिल्ली जाकर अपनी बात रखने के लिए कहा। उसी आदेश पर वह दिल्ली आया था।

Rekha gupta attacked- India TV Hindi
रेखा गुप्ता पर हमला करनेवाला शख्स Image Source : PTI

नई दिल्ली:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी राजेश खिमजी को कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अपने रिमांड पर ले चुकी है और पूछताछ चल रही है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक उसने यही बताया है कि भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया था। इसी वजह से वह दिल्ली अपनी बात रखने के लिए आया था।

कुत्ते के बारे में बताई ये बात

राजेश ने पुलिस को वह शिव मंदिर बना कर पूजा करता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसे शिवलिंग में भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने के लिए कहा। इसके बाद राजेश सोमवार को अपने घर से उज्जैन पहुंचा, पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहां से भी उसे दिल्ली जाने का आदेश भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिया। 

बिना टिकट ट्रेन से पहुंचा दिल्ली

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिना टिकट के राजेश खिमजी ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां उसने किसी शख्स से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर का पता पूछा। जिसके बाद राजेश खिमजी मेट्रो के जरिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी आवास जाने के लिए निकल गया लेकिन आरोपी राजेश गलत मेट्रो स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद आरोपी राहगीरों से पता पूछकर मुख्यमंत्री के निजी आवास पर रिक्शा के जरिए पहुंचा। रिक्शा वाले को राजेश ने 50 रुपए दिए।

सीएम ने अनसुनी की तो किया हमला

आरोपी ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री से कुत्तों को दिल्ली से बाहर नहीं करने की अपील की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मुख्यमंत्री ने उसकी बात अनसुनी कर दी। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या बता कर वो शाम की ट्रेन से वापस गुजरात जाने वाला था।

अयोध्या में पिट चुका है आरोपी 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि राजेश खिमजी इस साल मई में अयोध्या गया था जहां किसी मुद्दे पर धरना देने लगा। जिसके कारण वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी पिटाई कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।