1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली कोचिंग हादसा: इतनी बड़ी घटना के बाद भी नहीं दिखीं निगम पार्षद, छात्रों ने लगाए पोस्टर

दिल्ली कोचिंग हादसा: इतनी बड़ी घटना के बाद भी नहीं दिखीं निगम पार्षद, छात्रों ने लगाए पोस्टर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 31, 2024 01:33 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 01:33 pm IST

ओल्ड राजेंद्र नगर में एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। इसके बाद छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, छात्रों के संगठन ने निगम पार्षद आरती चावला और उनके पति रजत चावला के पोस्टर पूरे इलाके में लगाए हैं।

आरती चावला- India TV Hindi
आरती चावला Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। इसके बाद छात्र सड़क पर उतर गए और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में अपनी मांगों के न माने जाने को लेकर आंदोलनरत छात्रों के संगठन छात्र संघर्ष समिति ने निगम पार्षद आरती चावला और उनके पति रजत चावला के 'लापता' होने के पोस्टर पूरे इलाके की दीवारों पर लगाए हैं। 

छात्र पूरे मामले में मौके से नदारद आम आदमी पार्टी के पार्षद से नाराज हैं। वह उन्हें ढूंढे जाने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना होने के बाद से हर दल के नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इलाके की पार्षद आरती चावला अभी तक छात्रों से मिलने नहीं पहुंची हैं। इससे पहले छात्र अपनी मांगों के न माने जाने को लेकर भूख हड़ताल करने का ऐलान कर चुके हैं।

छात्रों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

एक छात्रा ने बताया था कि जब भी हमारी बात पुलिस अधिकारियों से हुई तो उन्होंने यही कहा कि आपकी सारी मांगे मान ली गईं हैं, लेकिन हमारी मांगों पर कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया, इसलिए अब हम लोग अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। हम भूख हड़ताल से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उपराज्यपाल से हमारी एक और मींटिंग नहीं हो जाती। उनके साथ मीटिंग के माध्यम से ही हम अपनी मांगों को रखेंगें। इसके बाद हम यह देखेंगे कि जो हमारी पहले की मांगें हैं उनका क्या हुआ? क्या वह पूरी हुईं? या कोई काम शुरू हुआ। हम इस बार छात्रों के मिश्रण का डेलीगेशन लेकर राज्यपाल से मिलने जाएंगे जहां अपनी मांगों को रखेंगे।

निगम पार्षद आरती चावला को लेकर लगाए गए पोस्टर
Image Source : IANSनिगम पार्षद आरती चावला को लेकर लगाए गए पोस्टर

बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत

बता दें कि 27 जुलाई को दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसमें डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इन छात्रों की पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नवीन डेल्विन के रूप में हुई। तानिया सोनी का संबंध बिहार से ही था। वो बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी। दिल्ली वो आईएएस बनने का सपना लिए आई थी और इसी को पूरा करने के लिए जी जान से जुटी थी। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

वायनाड में भीषण तबाही के बाद भी खतरा, मौसम विभाग ने 'डराने' वाला अपडेट किया जारी

वायनाड पहुंचने से पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री हुई हादसे की शिकार, अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।