1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ठंड ने दिखाना शुरू किया विकराल रूप, रविवार सुबह का मौसम था सबसे सर्द, AQI की हालत बहुत खराब

दिल्ली: ठंड ने दिखाना शुरू किया विकराल रूप, रविवार सुबह का मौसम था सबसे सर्द, AQI की हालत बहुत खराब

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 10, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 12:04 am IST

दिल्ली में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह मौसम का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है। न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Cold- India TV Hindi
दिल्ली में बढ़ी ठंड Image Source : DELHI AQI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में रविवार की सुबह सबसे सर्द मौसम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, न्यूनतम पारा मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। 

शनिवार को कैसा था मौसम?

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान एक्यूआई शाम छह बजे 312 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में था। शनिवार शाम छह बजे यह 322 दर्ज किया गया था। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर' और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है। 

5 राज्यों में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि 5 राज्यों में 10 और 11 दिसंबर को सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इन पांच राज्यों में उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और मेघालय शामिल है। 

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: शिवसेना UBT नेता संजय राउत के काफिले पर फेंकी गई चप्पलों से भरी थैली, इस नेता के नाम पर लगे जिंदाबाद के नारे

महाराष्ट्र: कसारा में रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।