1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना मामलों ने फिर मारी छलांग, मिले 1954 नए मरीज

दिल्ली में कोरोना मामलों ने फिर मारी छलांग, मिले 1954 नए मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 10:09 pm IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,404 लोगों की मौत हो चुकी है।

Delhi coronavirus cases- India TV Hindi
Delhi coronavirus cases: दिल्ली में कोरोना मामलों ने फिर मारी झलांग, मिले 1954 नए मरीज Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,954 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,366 तक पहुंच गई। अगस्त में अब तक एक दिन में सामने आने वाला यह सर्वाधिक आंकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,404 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके मुताबिक, दिल्ली में वर्तमान में 14,040 मरीज उपचाराधीन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।