1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में लापरवाही, प्लाईबोर्ड से ढंक दी नाली, पैर रखते ही समा गया बच्चा, जानें कैसे बची जान

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में लापरवाही, प्लाईबोर्ड से ढंक दी नाली, पैर रखते ही समा गया बच्चा, जानें कैसे बची जान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 03, 2024 07:30 am IST,  Updated : Aug 03, 2024 07:30 am IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे कोई चोट नहीं लगी है।

Sewer- India TV Hindi
प्लाईबोर्ड से ढंकी नाली Image Source : X/ANI

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी के इलाके में एक बच्चा नाली में गिर गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस के अनुसार नाली की सफाई के लिए बनाया गए होल पर ढक्कन नहीं था। उसे एक प्लाईबोर्ड से ढंका गया था। ऐसे में एक आठ साल का बच्चा जैसे ही प्लाईबोर्ड पर खड़ा हुआ, प्लाईबोर्ड टूट गया और बच्चा नाली में समा गया। 

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया। हालांकि, आठ साल के बच्चे के नाले में गिरने की घटना सतर्क करने वाली है और बड़ा हादसा होने से पहले इसे ढंका जाना चाहिए। ऐसे होल में पैर पड़ने पर किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट लग सकती है। छोटे बच्चों के लिए यह और भी बड़ा खतरा है।

नाले में डूबे मां बेटे

दिल्ली में ही कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते एक तीन साल का बच्चा और उसकी मां नाले में डूब गए थे। इस मामले में एक यातिका भी दायर की गई है, जिसमें डीडीए और दिल्ली के राज्यपाल को आरोपी बनाया गया है। यहां नाले का काम चल रहा था, लेकिन इसकी जानकारी देने के लिए कोई बोर्ड नहीं था। सुरक्षा के इंतजाम होने पर इस हादसे को टाला जा सकता था।  गाजीपुर पुलिस के अनुसार, तनुजा और उनका तीन वर्षीय बेटा प्रियांश साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे कि तभी जलभराव के कारण वे नाले में फिसल गए और डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास हुई, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था।

यह भी पढ़ें-

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

शेल्टर होम में 13 रहस्यमयी मौतें, स्वाति मालीवाल बोलीं- वहां कुछ बच्चों को बिस्तर पर... 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।