1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, 3 लोग आए मारने... इनमें से 2 की चाकू से गोदकर की गई हत्या

दिल्ली में देर रात डबल मर्डर से सनसनी, 3 लोग आए मारने... इनमें से 2 की चाकू से गोदकर की गई हत्या

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 22, 2024 09:53 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 10:35 am IST

शुक्रवार देर रात डबल मर्डर की वारदात सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया है। साथ ही इस डबल मर्डर के मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में डबल मर्डर- India TV Hindi
दिल्ली में डबल मर्डर Image Source : INDIA TV

राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार देर रात दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुज उर्फ इल्ला को तीन लोग मारने आए थे। तीन में से दो लोगों को मौके पर ही इल्ला के लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। 

आपसी रंजिश के चलते हुआ डबल मर्डर!

डबल मर्डर की ये वारदात अशोक विहार थाने की है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डबल मर्डर मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को शक है कि डबल मर्डर के पीछे आपसी रंजिश है। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही पुलिस

डबल मर्डर की वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम का ये भी कहना है कि ये वारदात किसी पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

दिल्ली में गोरीबारी की वारदात से युवक की गई जान

वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग आउटलेट के अंदर 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बर्गर किंग आउटलेट में हुई गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मृतक की पहचान अमन नाम के युवक के रूप में हुई थी।

पीछे बैठे दो लोगों ने निकाली पिस्तौल और मार दी गोली

सीसीटीवी में दिख रहा था कि अमन एक लड़की के साथ आउटलेट में बैठा था। वह लड़की अमन को अपने फोन पर एक तस्वीर दिखा रही थी। तभी अमन के के पीछे बैठे दो लोगों ने अपनी पिस्तौल निकाली और उसकी पीठ में गोली मार दी। ये वारदात गुरुवार रात 9 बजकर 41 मिनट की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।