1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की द्वारका पुलिस ने 132 विदेशियों को किया डिपोर्ट, जानें किस देश के कितने नागरिक, बांग्लादेशी एक भी नहीं

दिल्ली की द्वारका पुलिस ने 132 विदेशियों को किया डिपोर्ट, जानें किस देश के कितने नागरिक, बांग्लादेशी एक भी नहीं

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 04, 2025 11:05 am IST,  Updated : Jan 04, 2025 11:05 am IST

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। द्वारका पुलिस के मुताबिक, साल 2024 में कुल 132 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। हालांकि इसमें एक भी बांग्लादेशी नागरिक शामिल नहीं है।

DelhI Dwarka police deported 132 foreigners know how many are citizens of which country not even one- India TV Hindi
द्वारका पुलिस ने 132 विदेशियों को किया डिपोर्ट Image Source : INDIA TV

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दूसरे देश के नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का अभियान जारी है। बांग्लादेश के नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इस बीच द्वारका जिला पुलिस ने 17 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लेकर डिपोर्ट कर दिया है। इसमें से 1 शख्स गिनी और बाकी 16 लोग मूलत: नाइजीरिया के रहने वाले हैं। बता दें कि बता दें कि उत्तम नगर में 5, मोहन गार्डेन 1 और द्वारका में 11 लोगों को डिपोर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, द्वारका जिले की ऑपरेशन यूनिट और पुलिस स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा लगातार विदेशी नागरिकों के खिलाफ जानकारियां जुटाई जा रही हैं जो अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे हैं या घूम रहे हैं। 

132 लोगों को किया गया डिपोर्ट

द्वारका पुलिस के मुताबिक, साल 2024 में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई जारी रखते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल (द्वारका टीम) ने 73, उत्तम नगर पुलिस थाना ने 48, मोहन गार्डन थाना ने 8, डाबरी थाना ने 2, एटीएएस (द्वराक) ने 1 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है। द्वारका पुलिस के मुताबिक द्वारका जिले से कुल 132 विदेशी नागरिकों को डीसीपी, द्वारका जिले की निगरानी में पकड़ा गया है जो द्वारका में अवैध रूप से रह रहे थे। बता दें कि ये लोग द्वारका में बगैर वीजा के रह रहे हैं और द्वारका जिले के इलाकों में यहां-वहां घूम रहे हैं। 

किस देश के कितने नागरिक इस लिस्ट में शामिल?

द्वारका पुलिस द्वारा जारी साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, नाइजीरिया के 116 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, जिसमें 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं आईवरी कोस्ट के 7, घना के 2, सेनेगल के 1, युगांडा के 2, गिनी के 3 और उजबेकिस्तान के 3 लोगों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया गया है। बता दें कि उजबेकिस्तान की तीनों विदेशी नागरिक महिलाएं थीं। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि ये लोग भारत में अवैध वीजा पर रह रहे थे। यानि की वीजा से अधिक समय तक ये भारत में रुक गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर एफआरआरओ के समक्ष पेश किय गया, जिसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।