1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर गिरी गाज, पूछताछ के बाद ED की टीम ने घर से उठाया

दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर गिरी गाज, पूछताछ के बाद ED की टीम ने घर से उठाया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 02, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 12:38 pm IST

ईडी की टीम आज सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची थी। पूछताछ के बाद ईडी की टीम अमानतुल्लाह को लेकर उनके घर से निकल गई है।

Amanatullah Khan- India TV Hindi
अमानतुल्लाह खान Image Source : ANI

नई दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी की टीम ने आज सुबह उनके घर पर छापा मारा था। पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें घर से उठा लिया है और उन्हें लेकर जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में ईडी ने अमानतुल्लाह खान को हिरासत में लिया है। आज सुबह से ईडी की अमानतुल्लाह खान के घर पर रेड जारी थी। अमानतुल्लाह खान पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। 

आज सुबह क्या हुआ था?

दरअसल ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी की टीम रेड मारने के लिए पहुंची थी। हालांकि पहले अमानतुल्लाह खान ने ED टीम को घर में घुसने नहीं दिया क्योंकि ईडी के साथ लोकल पुलिस की टीम नहीं थी। फिर लोकल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की टीम ने आकर अमानतुल्लाह का गेट खुलवाया। जिसके बाद ईडी की टीम घर में दाखिल हुई और जांच शुरू की।

संजय सिंह और मनीष सिसोदिया का सामने आया था बयान

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था और लिखा था, 'ED की निर्दयता देखिये। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गये। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।'

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है और एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ED का बस यही काम रह गया है। BJP के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।