1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में Encounter, राजधानी में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

दिल्ली में Encounter, राजधानी में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 07:32 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 08:29 am IST

राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। यह एनकाउंटर साउथ दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दो बदमाशों के बीच हुआ।

दिल्ली में Encounter, राजधानी में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट- India TV Hindi
दिल्ली में Encounter, राजधानी में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। यह एनकाउंटर साउथ दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दो बदमाशों के बीच हुआ। एनकाउंटर के दौरान कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई।

धरा गया काला बदमाश

एक बदमाश का नाम करमवीर उर्फ काला है। यह कई हत्याओं की घटनाओं में शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार, करमवीर उर्फ काला कंझावाला के गांव घेरवा का रहने वाला है। इसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। यह काफी वक्त से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

काला बदमाश का साथी भी गिरफ्तार

एनकाउंटर में 30 वर्षीय करमवीर उर्फ काला के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं, उसके साथी दूसरे बदमाश का नाम विकास उर्फ जगदीश है। विकास उर्फ जगदीश झज्जर जिले की बहादुरगढ़ तहसील के भुपनिया का रहने वाला है। 21 वर्षीय विकास के भी पैर में गोली लगी है। दोनों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

एनकाउंटर में 11 राउंड गोलियां चलीं

अम्बेडकर नगर में देवल क्रोसिंग बस स्टॉप के पास हुई इस मुठभेड़ में कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। इसमें से 6 राउंड फायरिंग पुलिस की ओर से की गई जबकि 5 राउंड फायर बदमाशों ने पुलिस पर किए। बदमाशों के पास से दो पिस्तोल और एक सफेद रंग की पोलो कार बरामद की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।