1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में महिला SI और बुजुर्ग के बीच पार्किंग को लेकर झगड़े के बाद हंगामा, मामले में अब तक क्या-क्या पता लगा?

दिल्ली में महिला SI और बुजुर्ग के बीच पार्किंग को लेकर झगड़े के बाद हंगामा, मामले में अब तक क्या-क्या पता लगा?

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 06, 2026 03:33 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:41 pm IST

दिल्ली के नॉर्थ रोहिणी इलाके में महिला SI और बुजुर्ग के बीच पार्किंग को लेकर झगड़े के बाद हंगामा शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि इस मामले के बारे में अब तक क्या-क्या पता लगा है और पुलिस ने क्या एक्शन लिया है।

delhi women si beats elderly man- India TV Hindi
दिल्ली में महिला पुलिस और बुजुर्ग के बीच विवाद। Image Source : REPORTER

राजधानी दिल्ली के नॉर्थ रोहिणी इलाके में पुलिस और आम जनता के बीच बड़ा विवाद देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ रोहिणी में दिल्ली पुलिस महिला सब इंस्पेक्टर और सीनियर सिटीजन के बीच कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद इलाके में बड़े स्तर पर बवाल शुरू हो गया। ताजा अपडेट के मुतााबिक, हंगामा होने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस को महिला सब इंस्पेक्टर की भी शिकायत मिली है।

पुलिस ने क्या बताया?

नॉर्थ रोहिणी इलाके में हुए विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक लेडी सब-इंस्पेक्टर प्रेग्नेंट थी और एक आम नागरिक की तरह क्लिनिक में अपना मेडिकल चेक-अप कराने आई थी। वह उस इलाके में पोस्टेड भी नहीं है और पास के इलाके की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ थी, और उसने सिविल कपड़े पहने हुए थे, और अपनी पर्सनल गाड़ी इस्तेमाल कर रही थी। घटना के समय वह कोई ऑफिशियल ड्यूटी भी नहीं कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, लेडी सब-इंस्पेक्टर और दुकान के मालिक, जो एक सीनियर सिटिजन हैं, उन दोनों के बीच पार्किंग के मुद्दे पर झगड़ा हुआ।  पुलिस ने बताया है कि लेडी सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर कहा था कि वह 5-10 मिनट में कार हटा देगी क्योंकि वह डॉक्टर को दिखाने जा रही है।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ रोहिणी पुलिस स्टेशन में दोनों पार्टियों की शिकायतें मिलीं हैं। सीनियर सिटिजन की शिकायत पर FIR नंबर 180/2026 तारीख 05.04.2026 u/s 115(2)/126/351/3(5) BNS PS नॉर्थ रोहिणी में पहले ही रजिस्टर कर लिया गया है और मामले में एक्शन लिया गया है। इस बीच लेडी SI की शिकायत की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।