1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार ने भूकंप से निपटने के लिये लोगों को तैयार करने का अभियान शुरू किया

दिल्ली सरकार ने भूकंप से निपटने के लिये लोगों को तैयार करने का अभियान शुरू किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 09:52 pm IST

दिल्ली में अप्रैल से करीब 18 बार भूकंप के हल्के झटके आने के बाद शहर की आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को एक जागरूकता अभियान शुरू किया। 

Delhi government launches awareness campaign on earthquakes- India TV Hindi
Delhi government launches awareness campaign on earthquakes Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्ली में अप्रैल से करीब 18 बार भूकंप के हल्के झटके आने के बाद शहर की आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को एक जागरूकता अभियान शुरू किया। इसके तहत लोगों को इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इससे निपटने के लिये उठाये जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि अभियान का उद्देश्य घर, कार्यालय, स्कूल, आवासीय एवं वाणिज्यक भवन को भूकंप से कारगर तरीके से निपटने के लिये तैयार करना है।

बयान में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के हवाले से कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों ने हमें जागरूकता, तैयारी और समय पर कार्रवाई के महत्व की सीख दी है। यही कारण है कि सरकार दिल्ली के लोगों को एक भूकंप की अकस्मात घटना के लिये तैयार करने को लेकर एक नये अभियान की घोषणा कर रही है। ’’ उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 से दिल्ली और इसके आसपास 18 बार हल्के भूकंप आये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से सिर्फ दो भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार से अधिक थी।

आपका मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा यह मानना है कि दिल्ली को अवश्य ही किसी तरह के संकट से निपटने के लिये तैयार रहना चाहिए। मेरी नीति सरल है: कल जीवन बचाने के लिये आज तैयार रहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।