1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 7 जून से दिल्ली में लॉकडाउन में मिलेगी ढील! CM अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं ऐलान

7 जून से दिल्ली में लॉकडाउन में मिलेगी ढील! CM अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2021 11:31 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 11:31 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर अगले हफ्ते से लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा कर सकते हैं।

दिल्ली में खुल सकता है...- India TV Hindi
दिल्ली में खुल सकता है लॉकडाउन! आज घोषणा कर सकती है दिल्ली सरकार Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर अगले हफ्ते से लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा कर सकते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। केजरीवाल शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। उनके कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के कदमों की घोषणा करने की भी संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार कोविड-19 की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने पर सात जून से बाजार खोलने और अन्य गतिविधियों की अनुमति दे सकती है। पिछले हफ्ते सरकार ने दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी थी।

दिल्ली में लॉकडाउन 19 अप्रैल को लगाया गया था। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 523 नए मामले आए और 50 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।