1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आधी रात को एनकाउंटर, पुलिस ने राशिद हत्याकांड के 2 आरोपियों को दबोचा, दोनों के पैर में लगी गोली

दिल्ली में आधी रात को एनकाउंटर, पुलिस ने राशिद हत्याकांड के 2 आरोपियों को दबोचा, दोनों के पैर में लगी गोली

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 18, 2026 07:19 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 07:19 am IST

दिल्ली में एनकाउंटर के बाद दयालपुर मर्डर केस के दो आरोपियों आतिफ और इस्माइल को गिरफ्तार किया गया। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्कूटी और हथियार बरामद किया है।

delhi half encounter- India TV Hindi
दिल्ली में एनकाउंटर के बाद मर्डर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Image Source : REPORTER INPUT

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के तीसरा पुस्ता इलाके में 17 जून की देर रात को सड़कों पर गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। ये आवाज, पुलिस और मर्डर के 2 आरोपियों के बीच जारी एनकाउंटर की थी। दयालपुर मर्डर केस में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद मर्डर के दो आरोपियों आतिफ और इस्माइल को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्कूटी और हथियार भी बरामद किया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

राशिद पर बरसाईं गई ताबड़तोड़ गोलियां

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने राशिद नाम के युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मार दी थीं। घटना के बाद घायल राशिद को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  दयालपुर थाने में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी थीं। 

राशिद के पिता ने क्या मांग की?

घटना के बाद, पीड़ित के परिवार ने दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। राशिद के पिता ने आरोप लगाया था कि हमलावर स्कूटर पर आए और भागने से पहले उनके बेटे पर गोली चलाई। उन्होंने कहा था, "जिन लोगों ने मेरे बेटे को गोली मारी, उन्हें या तो एनकाउंटर में मार दिया जाना चाहिए या फांसी दी जानी चाहिए।" 

मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी स्कूटर पर भागते हुए दिख रहे हैं और उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए। नेहरू विहार इलाके में तीन हमलावरों ने राशिद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिस समय गोली मारी उस दौरान आस-पास के लोग भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं की। 

भीड़ में फायरिंग करते दिखे बदमाश

गोली मारने के बाद सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूटी पर सवार 3 बदमाश नजर आ रहे हैं। वे सरेआम हवाई फायरिंग करते नजर आए। एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। स्कूटी पर बैठे दो लड़कों ने हेलमेट पहना हुआ है और तीसरे युवक ने कैप लगाई हुई है। भागते हुए स्कूटी गिर गई। इसके बावजूद बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बड़ा हादसा, सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार

दिल्ली में बदमाश बेखौफ, जौहरी से लूटपाट की कोशिश; एक लाख का इनामी समेत 4 कुख्यात गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।