1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Positive News: खेतों में पहुंचकर वैक्सीन लगा रहा है दिल्ली के पूर्वी जिले का स्वास्थ्य अमला

Positive News: खेतों में पहुंचकर वैक्सीन लगा रहा है दिल्ली के पूर्वी जिले का स्वास्थ्य अमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 06:26 pm IST

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान दिल्ली में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, बुधवार 15 सितंबर तक दिल्ली में लगभग 1.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका था।

Delhi Health workers vaccinating daily wagers in field- India TV Hindi
यमुना नदी के किनारे फैले हुए यमुना खादर क्षेत्र में सैकडों की तादाद में खेतों में काम करने वाले श्रमिक रहते हैं। Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में यमुना नदी के किनारे फैले हुए यमुना खादर क्षेत्र में सैकडों की तादाद में खेतों में काम करने वाले श्रमिक और दूसरे राज्यों से आए दिहाड़ी मजदूर और प्रवासी कामगार रहते हैं। इन सभी को कोविड का टीका लगे ये सुनिश्चिचत करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पूर्वी दिल्ली का स्वास्थ्य अमला यमुना खादर क्षेत्र में रहने वाले श्रमिक और प्रवासी आबादी का टीकाकरण सुनिश्चिचत करने के लिए खेतों में इन लोगों के बीच पहुंच कर कोविड वैक्सीन का टीका लगा रहा है।

पूर्वी जिला के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा यमुना खादर क्षेत्र में विशेष टीकाकरण कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं ताकि यहां की अनकवर्ड पॉपुलेशन को जल्द से जल्द कवर किया जा सके। आज दिनांक 16 सितम्बर (गुरुवार) को मयूर विहार फेज-1 के पास यमुना खादर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया जिसमें बडी सुंख्या में यहां रहने वाले और खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने कोविड का टीका लगवाया।

पूर्वी जिला में समाज के हर तबके को वैक्सीन सुनिश्चिचत करने के लिए कई विशेष कोविड वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं। डोमेस्टिक हेल्प, ड्राईवस, क्लीनर्स, डिलीवरी एजेंट्स, सिक्योरिटी गार्डस के लिए अलग अलग स्थानों पर कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं।

पूर्वी जिला में सरकारी स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सरकारी अस्पतालों में कुल कोविड टीकाकरण केन्द्र संचालित किया जा रहे हैं। 16 जनवरी 2021 को शुरु हुए कोविड वैक्सीनेशन अभियान में अब तक पूर्वी जिला में कुल 12 लाख 15 हजार 740 लोग कोविड वैक्सीन लगवा चुके हैं।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान दिल्ली में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, बुधवार 15 सितंबर तक दिल्ली में लगभग 1.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका था जिसमें से 1.09 करोड़ को पहली डोज मिली है और लगभग 46 लाख लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। गुरुवार को शाम 6 बजे तक दिल्ली में लगभग 1.4 लाख लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका था। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।