1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कल हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

दिल्ली में कल हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2021 11:50 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 11:50 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है। 

दिल्ली में कल हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान- India TV Hindi
दिल्ली में कल हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान Image Source : AP/FILE PHOTO

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई। 

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। 

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।