1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 15वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने दी जान, सीपी के होटल में अकेले गया था रुकने

15वीं मंजिल से कूदकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील ने दी जान, सीपी के होटल में अकेले गया था रुकने

 Published : Apr 20, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 02:59 pm IST

शख्स के नीचे गिरते ही उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची हुई है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

ऊंची इमारत से कूदकर दी जान- India TV Hindi
ऊंची इमारत से कूदकर दी जान Image Source : WWW.HOTELTHEROYALPLAZA.COM

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक होटल की 15वीं मंजिल से कूद कर 26 वर्षीय वकील ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सीपी के रॉयल प्लाजा होटल में हुई इस घटना की सूचना रविवार रात करीब सवा नौ बजे दी गई। मृतक की पहचान दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो उसी दिन शाम में होटल में ठहरने आया था। 

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के एक बयान के मुताबिक, पुलिस दल ने होटल पहुंच कर पाया कि महावीर एनक्लेव निवासी सिंह ने इमारत की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। इसमें कहा गया है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 

परिजनों को किसी की साजिश का शक नहीं

परिजनों के बयान के अनुसार, इस मामले में किसी साजिश की शक नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मृतक कमरे में अकेला ठहरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उसे तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

FSL की टीम मौके पर पहुंची

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच के लिए अपराध विभाग और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के दल बुलाए गए। सबूत इकट्ठा किए गए तथा होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।