1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली शराब घोटाला कांड: अभी और हाई-प्रोफाइल लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी, CBI ने क्यों कहा?

दिल्ली शराब घोटाला कांड: अभी और हाई-प्रोफाइल लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी, CBI ने क्यों कहा?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 18, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 06:32 am IST

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि अभी तो और कई हाई-प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

delhi liquor scam case- India TV Hindi
दिल्ली शराब घोटाला मामला Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली शराब घोटाला कांड में फंसे पूर्व मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत का सीबीआई ने विरोध किया है और  कहा है कि इस घोटाले में कुछ और हाईप्रोफाइल लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जमानत मिलने पर यह आरोपी यानी मनीष सिसोदिया इसमें बाधा डाल सकता है। सीबीआई ने कहा कि मामले में कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। कहीं सीबीआई का इशारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ तो नहीं। 

दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले पर सीबीआई ने कहा कि अधिकारियों की वजह से देरी नहीं हो रही है, उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है और इस मामले में जांच बहुत ही महत्वपूर्ण चरण में है। अब कुछ हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी हो सकती है इसको लेकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कयास लगाया जा रहा है, हालांकि सीबीआई ने कोर्ट में किसी का नाम नही लिया है। 

सीबीआई ने किया जमानत का विरोध

सीबीआई ने कहा कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले कांड की पूरी साजिश का मुख्य आरोपी और  सरगना है। सिसोदिया का संवेदनशील दस्तावेजों और सबूतों से सामना कराया गया है और वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकता है, जिस दिन केस  दर्ज किया गया था उसी दिन सिसोदिया ने फोन नष्ट कर दिये थे। इस मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने कही थी ये बात

मनीष सिसोदिया के वरिष्ठ वकील ने कहा कि जमानत में देरी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर जांच एजेंसियों की कार्यवाही धीमी गति से चल रही है तो आरोपी तीन महीने बाद जमानत के लिए अदालत का रुख कर सकता है। बता दें कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।