1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll : दिल्ली की सात सीटों पर किसकी होगी जीत? देखें इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll : दिल्ली की सात सीटों पर किसकी होगी जीत? देखें इंडिया टीवी CNX एग्जिट पोल

 Published : Jun 01, 2024 07:33 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 07:10 pm IST

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 26 मई को वोट डाले गए थे। नतीजे चार जून को आएंगे। लेकिन इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक...

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi- India TV Hindi
Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE coverage in Hindi Image Source : INDIA TV

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll : राजधानी दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें और इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। राजधानी की सातों लोकसभा सीट पर छठे चरण में 26 मई को वोटिंग हुई है। यहां करीब 58.70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। दिल्ली में वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।  यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन है। आम आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। दोनों दलों ने प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। वहीं बीजेपी की ओर स्टार प्रचार नरेंद्र मोदी ने भी मोर्चा संभाला।
 
दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें इस प्रकार हैंः
  1. नई दिल्ली
  2. चांदनी चौक
  3. उत्तर पश्चिमी दिल्ली
  4. पूर्वी दिल्ली 
  5. पश्चिमी दिल्ली 
  6. दक्षिणी दिल्ली 
  7. उत्तर पूर्वी दिल्ली
इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर अच्छी सफलता मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को राजधानी की सात में से 6 से 7 सीटों पर सफलता मिल सकती है वहीं कांग्रेस को एक सीट पर सफलता मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से असफलता का सामना करना पड़ सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक आप के खाते में एक भी सीट जाती हुई नहीं दिख रही है।
 
 
पार्टी लोकसभा सीटें
बीजेपी 6-7
आम आदमी पार्टी 0
कांग्रेस 0-1

2019 का चुनाव परिणाम

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। बीजेपी को करीब 57 फीसदी वोट मिले ते जबकि कांग्रेस को 23 फीसदी और आम आदमी पार्टी को करीब 18 प्रतिशत वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।