1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'भाई ने मर्डर कर दिया...', दिल्ली में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कबूला गुनाह

'भाई ने मर्डर कर दिया...', दिल्ली में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर कबूला गुनाह

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 03, 2026 08:10 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 08:49 pm IST

दिल्ली के हैदरपुर नहर के पास एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी ने कथित तौर पर हत्या के बाद इंस्टाग्रम पर वीडियो में गुनाह भी कबूल किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

delhi Haiderpur Nahar area MURDER- India TV Hindi
हैदरपुर नहर क्षेत्र में हत्या का आरोपी। Image Source : INSTAGRAM: @VILLAIN_DAD_OK_109

राजधानी दिल्ली में अपराध की एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के हैदरपुर नहर के पास एक झगड़े के दौरान 20 साल के युवक की चाकू से वार कर के हत्या कर दी गई है। हैरान करने वाली बात ये सामने आई है कि युवक की हत्या करने वाला आरोपी महज 18 साल का है और उसने हत्या के बाद अपराध को कबूल करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि दिल्ली के हैदरपुर नहर के पास युवक की हत्या के आरोपी की पहचान 18 वर्षीय करण कुमार उर्फ तरुण के रूप में की गई है। आरोपी है कि उसने गुरुवार को कथित तौर पर अपने साथी मोंटी (उम्र 22 साल) और एक नाबालिग के साथ मिलकर नितेश नाम के शख्स पर हमला किया था। पुलिस ने बताया है कि मृतक नितेश और आरोपी करण के बीच  कहासुनी हुई थी। इसी दौरान नितेश पर कई बार चाकू से वार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, चाकू से हमले में घायल नितेश को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे यहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि हत्या की घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है और युवक की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू की भी तलाश की जा रही है।

हत्या के बाद बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या के बाद मुख्य आरोपी करण ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कबूल किया कि उसने अपराध किया है। वीडियो में कथित तौर पर आरोपी ने कहा कि उसने एक 'हत्या' की है। इसकी वजह से वह कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो जाएगा। आरोपी ने अपने फॉलोअर्स से इस समय उसका सपोर्ट करने को कहा था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश, विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला, देखें Video

कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को झटका, रोहिणी कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।