1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को झटका, रोहिणी कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी को झटका, रोहिणी कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 03, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 05:01 pm IST

दिल्ली की अदालत ने MCOCA मामले में गैंगस्टर काला जठेड़ी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। काला जठेड़ी ने निर्धारित समय सीमा में चार्जशीट दायर ना होने के आधार पर जमानत मांगी थी।

kala jatheri bail- India TV Hindi
गैंगस्टर काला जठेड़ी की बेल याचिका खारिज हो गई है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

Kala Jatheri Bail Reject: दिल्ली की Rohini Court ने कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ Kala Jatheri को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने MCOCA केस में काला जठेड़ी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस केस की गंभीरता और उपलब्ध तथ्यों के मद्देनजर आरोपी को बेल नहीं दी जा सकती है। इस आर्टिकल में ये भी जानें कि काला जठेड़ी का नाम जठेड़ी कैसे पड़ा।

काला जठेड़ी ने मांगी थी डिफॉल्ट बेल

दरअसल, गैंगस्टर काला जठेड़ी ने रोहिणी कोर्ट में याचिका दायर करके डिफॉल्ट बेल की मांग की थी। उसने तर्क दिया था कि जांच एजेंसी उसके खिलाफ निर्धारित समय सीमा में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है, इसलिए उसे डिफॉल्ट बेल दे देनी चाहिए। लेकिन रोहिणी कोर्ट ने काला जठेड़ी की इस दलील को खारिज कर दिया और माना कि केस की परिस्थितियां बेल देने के अनुकूल नहीं हैं।

मकोका के तहत आरोपी है काला जठेड़ी

बता दें कि गैंगस्टर काला जठेड़ी के खिलाफ यह केस MCOCA यानी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है, जो संगठित अपराध और गैंग की गतिविधियों से जुड़े केस में सख्त प्रावधानों के लिए जाना जाता है। इस कानून के अंतर्गत आरोपियों को जमानत मिलना बहुत मुश्किल है।

गंभीर मामलों में शामिल रहा है गैंगस्टर

वहीं, अभियोजन पक्ष ने रोहिणी की अदालत में दलील दी कि गैंगस्टर काला जठेड़ी संगठित अपराध से जुड़े गंभीर केस में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। ऐसे में उसे बेल देना इस केस की जांच और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने इन तर्कों को अहम मानते हुए जमानत याचिका को रिजेक्ट करने का निर्णय लिया।

रोहिणी कोर्ट के इस फैसले के बाद गैंगस्टर काला जठेड़ी को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। अदालत का यह आदेश संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख का संकेत है और ऐसे गंभीर मामलों में कानून की कठोरता को भी दिखाता है।

गैंगस्टर संदीप का नाम जठेड़ी क्यों पड़ा?

जान लें कि काला जठेड़ी का असली नाम संदीप उर्फ काला है। हरियाणा के सोनीपत का वह रहने वाला है। संदीप के गांव का नाम जठेड़ी है। तभी वह अपने नाम के पीछे जठेड़ी लगाता है। काला जठेड़ी, विदेश में बैठकर अपना गैंग भारत में ऑपरेट करता था।

ये भी पढ़ें- RPSC SI Exam मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ याचिकाकर्ता को ही मिलेगी राहत, अन्य लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।