राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से अपराध की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई है। चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला भी किया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट के सीआर पार्क इलाके में रविवार शाम एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना 29 मार्च को करीब शाम 4 बजे बंगिया समाज के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसकी चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, तो एक आरोपी ने भागने के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया।
महिला को हल्की चोटें आईं
चेन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान चाकू से हमले में महिला को हल्की चोटें आईं है। घटना के बाद महिला खुद ही पास के अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया और थोड़ी देर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सीआर पार्क थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है। आगे देखिए घटना का वीडियो-:
ये भी पढ़ें- रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा
दिल्ली से बड़ी खबर, लश्कर का आतंकी शबीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल