1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग का शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 29, 2026 05:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 05:13 pm IST

बताया जा रहा है कि आरोपी के संबंध रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़–वीरेंद्र चरण गैंग से थे। उसके पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Shooter- India TV Hindi
रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़–वीरेंद्र चरण गैंग का शूटर Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दिलावर के रूप में हुई है, जो रोहित गोदारा–गोल्डी बराड़–वीरेंद्र चरण गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में उगाही कॉल्स कर रहा था।

दिसंबर 2025 में गैंग के सरगना वीरेंद्र चरण ने दिल्ली के एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। वहीं, 2025 में पंजाब के नकौदर में एक ट्रैवल कंपनी मालिक से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। दबाव बनाने के लिए 13 जनवरी 2026 को ऑफिस पर फायरिंग करवाई गई थी। इस फायरिंग में शामिल तीन शूटरों में से एक की पहचान दीपक उर्फ दिलावर के रूप में हुई।

मुखबिरों की मदद से पकड़ा गया आरोपी

स्पेशल सेल ने मुखबिरों की मदद से पंजाब और उत्तर प्रदेश में टीम भेजी और आरोपी को 23 मार्च 2026 को दिल्ली के सैनिक विहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अवैध हथियार पंकज राजपूत ने दिया था और उसी ने उसे गैंगस्टर वीरेंद्र चरण से जोड़ा था। एन्क्रिप्टेड चैट के जरिए उसे फायरिंग का आदेश मिला था। साथ ही, आरोपी दिल्ली में गैंग के लिए अपना बेस तैयार कर रहा था। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच स्पेशल सेल द्वारा जारी है।

रोहित गोदारा पुर्तगाल या कनाडा में छिपा

रोहित गोदारा गैंग के कई शूटर/मेंबर पहले भी पकड़े जा चुके हैं (दिसंबर 2025 से अब तक कई गिरफ्तारियां हुई हैं), लेकिन मुख्य गैंगस्टर अभी फरार है। रोहित गोदारा खुद अभी तक नहीं पकड़ा गया है। वह फरार है और संभवतः विदेश में, जैसे पुर्तगाल या कनाडा से जुड़े मामले सामने आए हैं। 29 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसकी गैंग का एक शूटर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें-

बिहार बोर्ड में 10वीं का रिजल्ट जारी, बांका की पुष्पांजलि कुमारी बनी टॉपर, नाहिद सुल्ताना को दूसरा स्थान

दिल्ली-NCR से मोबाइल की हुई चोरी बांग्लादेश भेजने की थी तैयारी, 83 फोन के साथ 2 आरोपी पकड़े गए

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।