1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, 15 जुलाई तक के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए मनीष सिसोदिया, 15 जुलाई तक के लिए बढ़ी न्यायिक हिरासत

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 06, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 12:49 pm IST

दिल्ली आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। मनीष की न्यायिक हिरासत को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Manish Sisodia- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली। उनकी न्यायिक हिरासत को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 15 जुलाई को होगी। 

सिसोदिया ने हालही में खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा 

हालही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से निराश हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। 

इससे पहले 21 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। दिल्ली शराब घोटाला कांड में मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।