Delhi MCD Bypoll Results: दिल्ली नगर निगम के 12 सीटों पर हुए उपचुनावों मे चांदनी चौक सीट से भाजपा के सुमन गुप्ता की जीत हुई.. करीब 1300 से वोट सुमन गुप्ता ने आप प्रत्याशी को हराया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने कुल 7825 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा 6643 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 1182 वोटों का है।
पहले कांग्रेस और फिर आप का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से बीजेपी ने भगवा लहराया है। भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को कुल 7825 वोट मिले हैं, वहीं, आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा 6643 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। चांदनी चौक वार्ड के लिए हुए इस उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें करीब 35.65% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
चांदनी चौक उपचुनाव में बीजेपी के रविंदर कुमार ने 8,774 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार पुनरदीप सिंह साहनी को 5,245 वोटों से हराया था। इसके बाद 2022 में वार्ड सीमांकन के बाद हुए 250 वार्डों वाले एकीकृत MCD चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। इस बार पुनरदीप ने कांग्रेस को छोड़ आप का दामन थाम लिया था। इस तरह से बदलाव काम आया और उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रविंदर कुमार को मामूली वोटों के अंतर से हरा दिया था।
Sangam Vihar MCD result: दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस की जीत, सुरेश चौधरी ने लहराया परचम
Delhi MCD Bypoll Results: 12 सीटों पर किसने कहां से दर्ज की जीत, सबसे कम-ज्यादा मार्जिन से कौन जीता, देखें लिस्ट