1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'आरोग्य मंदिर' में बदलेंगे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, 51 लाख लोगों को जारी होंगे आयुष्मान भारत कार्ड

'आरोग्य मंदिर' में बदलेंगे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, 51 लाख लोगों को जारी होंगे आयुष्मान भारत कार्ड

 Published : Feb 14, 2025 11:16 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 11:17 am IST

सरकार मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर काफी चिंतित है। दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी।

delhi mohalla clinic- India TV Hindi
मोहल्ला क्लीनिक Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली सरकार से मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति के साथ-साथ इस संबंध में रिपोर्ट मांगेगा कि उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जा सकता है या नहीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के क्रियान्वयन पर भी विचार करेगा। उन्होंने बताया कि 51 लाख लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जाने की संभावना है।

मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सरकार चिंतित

अगर मोहल्ला क्लीनिकों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदला जाता है, तो उन्हें एबी-पीएमजेएवाई के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। एक सूत्र ने कहा, “सरकार मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर काफी चिंतित है। दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तब्दील किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी।”

LG ने दिया था सीबीआई जांच का आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जनवरी में निजी प्रयोगशालाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक द्वारा फर्जी जांच सुझाए जाने के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

बता दें कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के तहत, सामान्य गैर-संक्रामक बीमारियों (NCDs) जैसे कि सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है। AAP के नेतृत्व वाली रही दिल्ली सरकार और टीएमसी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल ने अभी तक AB-PMJAY योजना को लागू नहीं किया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

‘बिजली कटौती के मामले में ये दिल्ली को यूपी बना देंगे’, आतिशी ने कही ये बात तो BJP ने किया पलटवार

‘AAP ने X हैंडल का नाम बदला, YouTube से वीडियो हटाए’, BJP नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।