1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR, आज सुबह 8 बजे से लागू होगा GRAP-4, जानिए किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध?

गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR, आज सुबह 8 बजे से लागू होगा GRAP-4, जानिए किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध?

 Published : Nov 17, 2024 09:16 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 12:00 am IST

बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली में लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आंखों में जलन हो रही है। बाहर रहने में वायु प्रदूषण के चलते लोगों की सांसें फूल रहीं हैं। इन सबको देखते हुए दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू किए जाने का आदेश है।

दिल्ली में छाई प्रदूषण की धुंध- India TV Hindi
दिल्ली में छाई प्रदूषण की धुंध Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में धुंध की चादर छाई रही। पूरा दिल्ली-एनसीआर एक गैस चैंबर की तरह हो गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने सोमवार से GRAP-4 लागू किए जाने का आदेश दिया है।

सोमवार सुबह 8 बजे से GRAP-4 लागू होगा

GRAP-4 के नए प्रतिबंध सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगे। दिल्ली में GRAP-3 पहले से ही लागू है। वहीं, अब दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को नए प्रतिबंधों को सामना करना पड़ेगा। GRAP-4 के चलते दिल्ली की सीएम अतिशी ने कहा कि 10वीं और 12वीं छोड़कर सभी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। अगले आदेश तक सिर्फ 10वीं-12वीं के छात्र ही स्कूल जाएंगे।

इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

  • दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के अलावा ट्रकों की एंट्री पर रोक लगेगी।
  • दिल्ली के बाहर के हल्के व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक लगेगी।
  • GRAP-4 के तहत BS 4 डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगेगा।
  • सभी स्कूल्स को ऑनलाइन करने की सिफारिश की गई है।
  • प्राइमरी स्कूल के अलावा क्लास 6 के ऊपर भी स्कूल बंद किए जाएंगे। सिर्फ 10वीं और 12वीं की कक्षाएं जारी रहेंगी।
  • दिल्ली-एनसीआर मे राज्य सरकारें ऑनलाइन क्लासेस चला सकती हैं।
  • सरकारी और प्राइवेट ऑफिस 50% क्षमता के साथ चल सकते हैं। 
  • ऑफिस अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का फैसला ले सकती हैं।

दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
Image Source : PTIदिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण
 

दिल्ली भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को और खराब हो गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 441 रहा। इससे दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दिल्ली का एक्यूआई शाम चार बजे 441 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई 417 था। देश के चार शहरों में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया।

हरियाणा का बहादुरगढ़ रहा सबसे अधिक प्रदूषित शहर

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़ में सबसे अधिक 445 एक्यूआई रहा। इसके बाद दिल्ली में 441, हरियाणा के भिवानी में 415 और राजस्थान के बीकानेर में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के 40 निगरानी स्टेशनों में से सीपीसीबी द्वारा साझा किए गए 32 स्टेशनों के आंकड़ों के अनुसार 32 स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को 'गंभीर श्रेणी' में दर्ज किया, जिनमें एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।