1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में शुरू हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देश के इन हिस्सों में भी बरसेंगे बादल

दिल्ली-NCR में शुरू हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देश के इन हिस्सों में भी बरसेंगे बादल

 Published : May 13, 2025 04:33 pm IST,  Updated : May 13, 2025 04:59 pm IST

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में मंगलवार शाम को बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। देश के बाकी हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE PHOTO-PTI

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम को आंधी आने का भी अनुमान जताया गया है। इस दौरान 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है। 

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में बारिश होने का अनुमान पहले ही जता दिया गया था। आईएमडी की ओर से पहले ही कहा गया था कि इन सभी इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश होने का अलर्ट है। 

दिल्ली में पारा पहुंचा 37 डिग्री तक

दिल्ली में आज दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश के इन हिस्सों में भी है बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के अलावा आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

सिक्किम और नागालैंड में तेज आंधी के साथ होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और सिक्किम के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।