1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 44 डिग्री के पार, जानें कब होगी बारिश

दिल्ली-NCR में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 44 डिग्री के पार, जानें कब होगी बारिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2021 10:22 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 10:22 am IST

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दिल्ली का पारा 44 डिग्री को पार कर गया और ये इस साल का सबसे गर्म दिन था।

दिल्ली-NCR में गर्मी ने...- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 44 डिग्री के पार, जानें कब होगी बारिश Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को दिल्ली का पारा 44 डिग्री को पार कर गया और ये इस साल का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक हफ्ते तक मॉनसून के आसार नहीं है। आज भी बेतहाशा गर्मी पड़ेगी लेकिन कल और परसों थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में कल-परसों हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान कल 44.4 डिग्री नज़फगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि पीतमपुरा में तापमान 44.3 डिग्री रहा।

बता दें कि आम तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में 20 जून तक लू चलती हैं और इसके बाद तापमान कम होने लगता है। इस बार मानसून की देरी की वजह से शायद तापमान बढ़ रहा है।’’ उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई है और उत्तर पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से में गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं, जहां अभी तक मानसून नहीं पहुंचा था।

केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद, मानसून सामान्य से सात से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिम भारत को कवर करते हुए पूरे देश में पहुंच गया था। मौसम विभाग ने पूर्व में, 12 दिन पहले 15 जून को मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था। हालांकि, पछुआ हवाएं दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसे आगे बढ़ने को रोक रही हैं।

आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है। आखिरी बार 2012 में सबसे देरी से सात जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।