1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जिस लड़की पर हुआ फिदा, वो निकला लड़का, घर पहुंचकर धमकाया और गोली चलाई, पढ़ें पूरी डिटेल

जिस लड़की पर हुआ फिदा, वो निकला लड़का, घर पहुंचकर धमकाया और गोली चलाई, पढ़ें पूरी डिटेल

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Jan 21, 2023 11:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 11:28 pm IST

वो इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैट करता था। उसे उस लड़की से प्यार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो उस लड़की पर फिदा हो गया था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि जिससे बात कर रहा था, वो लड़की नहीं लड़का है।

Delhi Crime- India TV Hindi
Delhi Crime Image Source : FILE

दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गौतमपुरी इलाके में एक 19 साल के लड़के के घर के बाहर दो युवक पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उनमें से एक ने हवा में फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान मोहम्मद साबिर उम्र 22 साल और मोहम्मद मुसैफ उम्र 20 साल के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार जिस लड़के के घर के बाहर गोलीबारी की गई, वो लड़की बनकर सोशल मीडिया पर चैटिंग करता था। जब युवकों को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने लड़के के घर के सामने पहुंचकर फायरिंग कर दी। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने लड़के को डराने के लिए फायरिंग की थी। 

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे गौतमपुरी के गली नंबर 18 में गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो शानू नाम के लड़के ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर आए और धमकी देकर हवा में फायरिंग करने लगे। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। साथ ही अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस उपायुक्त पूर्वोत्तर संजय कुमार सेन ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों के घर दबिश दी गई और दो युवकों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जांच में मुसैफ ने बताया कि वो इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैट करता था। उसे उस लड़की से प्यार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो उस लड़की पर फिदा हो गया था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि जिससे बात कर रहा था, वो लड़की नहीं लड़का है। 

इस बात से गुस्सा होकर मुसैफ ने लड़के को सबक सिखाने का निर्णय किया। उसने देसी कट्टे की व्यवस्था की और दोस्त साबिर के साथ शानू के घर पहुंच गया और उसे धमकी दे डाली। साथ ही फायरिंग भी कर दी। फिर भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिंदा कारतूस भी मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।